हरियाणा: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या ।News4u36

हरियाणा: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

गुरुग्राम: हरियाणा की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात को खुद राधिका के पिता ने अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।

घर में अकेले थे पिता-पुत्री, 3 गोली चलने की आवाज

घटना गुरुग्राम के सेक्टर 57 की है, जो सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में आता है। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने राधिका के घर से तीन गोली चलने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो राधिका खून से लथपथ पड़ी थी और पिता पास में मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राधिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया।

सोशल मीडिया रील को लेकर हुआ था विवाद

हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राधिका और उसके पिता के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

पिता राधिका को रील बनाने से मना कर रहे थे, जिस पर दोनों में बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने गोली चला दी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

राज्य स्तरीय खिलाड़ी थीं राधिका यादव

राधिका यादव एक राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं और खेल जगत में अपना नाम बना रही थीं। उनकी मौत ने खेल जगत और स्थानीय लोगों को गहरा सदमा दिया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन