कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, अब विचारधारा नहीं बची : राजेश मूणत ।News4u36

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, अब विचारधारा नहीं बची : राजेश मूणत

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी तेज़ हो गई है। रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ जनता को भटकाने का काम करती है, उसके पास अब कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है।

मूणत ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश को योजनाबद्ध तरीके से लूटा गया। गिरोह बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा हड़पा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब गुटों में बंट चुकी है और गुटबाजी अपने चरम पर है। कांग्रेस के हालिया अधिवेशन में पीसीसी चीफ की तस्वीर तक नहीं दिखी, जो इस बात का सबूत है कि पार्टी में एकता नहीं रही।

राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ अख़बारों की सुर्खियों में रह गई है, जमीन पर उसका कोई असर नहीं बचा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, अब खड़गे जी अपनी ज़मीन तलाशने आ रहे हैं।

मूणत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किए गए भ्रष्टाचार की असलियत सामने आ रही है। कई नेता जेल में हैं और कई फरार हैं। ऐसे में कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ का किसान, युवा और बेरोजगार कांग्रेस से पूरी तरह निराश हो चुका है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन