13 साल के बच्चे के फेफड़े से निकली पिन, एम्स रायपुर के डॉक्टरों ने किया कमाल ।News4u36

13 साल के बच्चे के फेफड़े से निकली पिन, एम्स रायपुर के डॉक्टरों ने किया कमाल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के डॉक्टरों ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 13 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी नुकीली पिन को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली गई।

परिजनों ने बताया कि बच्चा 30 जून को खांसी के साथ खून आने और सीने में तेज दर्द की शिकायत पर एम्स के ट्रामा इमरजेंसी यूनिट में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्चा खेलते समय गलती से पिन निगल गया था, जो सांस की नली के रास्ते फेफड़े में जाकर फंस गई थी।

फेफड़े में गहराई तक फंसी इस पिन को निकालना आसान नहीं था। डॉक्टरों की टीम ने ब्रोंकोस्कोपी (Bronchoscopy) तकनीक की मदद से एंडोस्कोपिक जांच करते हुए पिन की सटीक लोकेशन पता की और सावधानी से उसे बाहर निकाला।

इलाज में शामिल रहे विशेषज्ञ डॉक्टर:

डॉ. रंगनाथ टी. गंगा

डॉ. अजय बेहरा

डॉ. प्रवीण दुबे

डॉ. राहुल चक्रवर्ती

एनेस्थीसिया टीम से: डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. चंदन डे, डॉ. शमा खान

रेडियोलॉजी टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया


इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज को सांस लेने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए डॉक्टरों ने लैरिंजियल एयरवे लगाया और मामूली ब्लीडिंग को दवाओं से कंट्रोल किया गया।

डिस्चार्ज के अगले दिन ही मिल गई छुट्टी:


इलाज के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अगले ही दिन एंटीबायोटिक्स व फिजियोथेरेपी के निर्देशों के साथ उसे छुट्टी दे दी गई।

एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक ले. जनरल (रिटायर्ड) अशोक जिंदल ने डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता एम्स के उन्नत संसाधन और टीम वर्क का नतीजा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन