दुर्ग: जीजा-साली ने खेला सेक्सटॉर्शन का गंदा खेल, पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्सटॉर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नंदनी थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला आरोपी फरार है। आरोप है कि महिला ने पहले एक युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर वीडियो कॉल के जरिए उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग की और उसके बाद जीजा के साथ मिलकर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी दामिनी सोनी ने पहले युवक से सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाया और उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उसकी अश्लील क्लिप रिकॉर्ड की और जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के साथ मिलकर उसे वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी के चलते पीड़ित युवक से 2 लाख रुपये वसूल लिए गए।

प्रार्थी ने 27 जून को नंदनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी जीजा को वृंदा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं महिला आरोपी दामिनी सोनी की तलाश जारी है।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़ित युवक की दामिनी से पहली मुलाकात 2009-10 में हुई थी। दोनों की बातचीत शादी के बाद बंद हो गई थी, लेकिन चार साल पहले दामिनी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोबारा संपर्क किया और फिर पूरा षड्यंत्र रचा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन