रायपुर: माधवराव सप्रे स्कूल के बाहर धर्मांतरण की कोशिश, तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक स्कूल के बाहर धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है जब स्कूल के बाहर तीन महिलाएं बच्चों से बात कर रही थीं और उन्हें चर्च जाने के लिए प्रेरित कर रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं बच्चों से पूछ रही थीं – “चर्च कौन-कौन जाता है?”, “चर्च जरूर जाना चाहिए” – इस तरह के शब्दों से बच्चों को बरगलाने की कोशिश की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सिटी कोतवाली पुलिस को बुलाया, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान

विभा मसीह, पत्नी अजय मसीह – निवासी लभांडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

ममता चौहान, पत्नी दीपक चौहान – निवासी देवेंद्र नगर

नम्रता चौहान, पत्नी प्रकाश चौहान – निवासी देवेंद्र नगर


बताया गया है कि ये महिलाएं स्कूल के पास खड़े होकर विद्यार्थियों से संवाद कर रही थीं और उन्हें चर्च आने के लिए प्रेरित कर रही थीं।

पुलिस जांच जारी, नेटवर्क से संबंध की भी जांच

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे धर्म परिवर्तन की कोशिश माना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन महिलाओं का संबंध किसी बड़े धर्मांतरण नेटवर्क या संगठन से है। पूछताछ और विवेचना जारी है।

स्कूल प्रबंधन का बयान

स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा –

“बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।”

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन