धमतरी में माँ चंडी मंदिर से चोरी, LIVE वीडियो में कैद हुए चोर

धमतरी, छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के कुरूद नगर स्थित माँ चंडी मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर सोने का रानी हार, मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका, और दान पेटी में रखी नकदी चुरा ली। हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर पुलिस थाना से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

LIVE CCTV फुटेज में कैद हुई चोरी की वारदात

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। CCTV कैमरे की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शहर में गुस्सा और डर का माहौल

इस वारदात से शहर के लोगों में गहरी नाराजगी और दहशत है। श्रद्धालुओं का कहना है – “जब देवी माँ का मंदिर ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे?”
इसके पहले भी छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शहरवासियों ने कहा कि अब दिखावटी जांच नहीं चलेगी, पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। धार्मिक आस्था पर चोट पहुंची है, और लोग तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन