बिलासपुर स्टेशन पर महिला का बैग गायब, 3 दिन बाद GRP ने दर्ज की FIR ।News4u36

बिलासपुर स्टेशन पर महिला का बैग गायब, 3 दिन बाद GRP ने दर्ज की FIR

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन पर एक महिला का गहनों से भरा बैग उस वक्त चोरी हो गया, जब वह ट्रेन में चढ़ रही थी। बैग में करीब 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने थे। महिला की शिकायत के तीन दिन बाद GRP ने FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डूमरपारा गांव निवासी बसा उरांव अपनी बेटी के साथ रविवार को बिलासपुर आई थीं। बेटी की परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचीं।

वापसी के लिए वे गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही थीं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने महिला का बैग चुरा लिया।

बैग में रखे गहनों की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी का अहसास होते ही उन्होंने ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद महिला ने GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने सीधे FIR दर्ज नहीं की, बल्कि तीन दिनों तक जांच का हवाला देकर आवेदन को रोके रखा।

बुधवार को जब महिला ने थाने जाकर दोबारा जानकारी ली, तब जाकर FIR दर्ज की गई। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन