भिलाई: एक ही दिन में तीन किशोर लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र से एक ही दिन में तीन नाबालिग लड़के लापता हो गए हैं। 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे तीनों किशोर बिना किसी को बताए घर से निकल गए और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

तीनों बच्चे भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर, मिनीमाता चौक के रहने वाले हैं। लापता किशोरों में एक 16 वर्षीय, एक 15 वर्षीय और एक 13 वर्षीय लड़का शामिल है। तीनों छात्र 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी हैं।

परिजनों ने पहले खुद उन्हें आसपास तलाश किया, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और मोहल्ले व आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है। हालांकि बच्चों के पास मोबाइल न होने के कारण जांच में पुलिस को कोई बड़ा सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन