CM विष्णुदेव साय ने शहीद ASP आकाश राव को दी श्रद्धांजलि ।News4u36

CM विष्णुदेव साय ने शहीद ASP आकाश राव को दी श्रद्धांजलि

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के कोंटा में नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शहीद आकाश राव ने कर्तव्य पालन करते हुए अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री साय के साथ इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम और एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने रद्द किया दौरा, की आपात बैठक

सुकमा की नक्सली घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपना राजनांदगांव दौरा स्थगित कर मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक की। उन्होंने नक्सली आईईडी हमले की जानकारी ली और ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घायल जवानों को तुरंत बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

घायल जवानों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन