बिलासपुर: फार्मेसी छात्रा से दुष्कर्म, IIM के छात्र पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। कोरबा के एक छात्र पर फार्मेसी की छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती कर प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी IIM लखनऊ का छात्र है। आरोप है कि उसने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बनाकर ब्लैकमेल किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी जेल में है, लेकिन उसके परिवार वाले छात्रा को धमकाकर केस वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। परेशान छात्रा ने बिलासपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है।

घटना का विवरण

22 वर्षीय युवती रायपुर के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली है और बिलासपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। साल 2024 में उसकी फेसबुक पर IIM लखनऊ के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर (23) से दोस्ती हुई। बातचीत के बाद युवक ने जनवरी 2024 में उससे प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया।

3 जून 2024 को युवक बिलासपुर आया और होटल में कमरा बुक कराया। युवती के मना करने पर युवक ने कहा कि शादी के बाद दोनों साथ रहेंगे, इसलिए अब मिलने में कोई दिक्कत नहीं। युवती होटल गई, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस पर गंभीर आरोप

युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। लेकिन पुलिस ने FIR में न्यूड वीडियो और ब्लैकमेल का जिक्र नहीं किया। पुलिस ने मामले को प्रेम संबंध और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

युवती का कहना है कि आरोपी शातिर है और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर सकता है। युवती न्याय की मांग कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन