दीपिका पादुकोण पर क्यों भड़के संदीप रेड्डी वांगा, बोले- “तुमने दिखा दिया तुम क्या हो”

सुपरहिट फिल्मों ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण।

फिल्म स्पिरिट में प्रभास लीड रोल में हैं और उनकी जोड़ी बनी है तृप्ति डिमरी के साथ। लेकिन पहले इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चल रही थी।

दीपिका की शर्तों से नाराज़ हुए निर्देशक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म साइन करने से पहले कुछ शर्तें रखीं, जैसे:

फीस में हिस्सेदारी (Profit Sharing)

तेलुगू डायलॉग्स न बोलने की मांग

काम के घंटों में कटौती


इन शर्तों को देखकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया।

एक्स पर निकाली भड़ास

संदीप ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर बिना नाम लिए एक लंबा पोस्ट शेयर किया और साफ नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा:

“जब मैं किसी कलाकार को अपनी कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा NDA होता है। लेकिन तुमने जो किया, उससे तुमने दिखा दिया कि तुम किस तरह की इंसान हो।”


उन्होंने आगे लिखा:

“एक युवा अभिनेत्री को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही है तुम्हारा नारीवाद? तुम कभी समझ नहीं पाओगी। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।'”


अब तृप्ति डिमरी बनीं हीरोइन

दीपिका के हटने के बाद अब इस फिल्म की हीरोइन होंगी तृप्ति डिमरी, जो एनिमल में भी नजर आई थीं और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन