कोरबा पावर प्लांट हादसा: वेल्डर की मौत के बाद परिजनों को 10 लाख मुआवजा और नौकरी का वादा

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के एक पावर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में वेल्डर सतीश शांडिल्य (31) की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और श्रमिक संगठनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद प्रबंधन को झुकना पड़ा।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार शाम कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

क्या मिला परिवार को?

प्रबंधन ने बातचीत के बाद परिजनों को तत्काल 15,000 रुपए अंतिम संस्कार के लिए दिए। इसके अलावा 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, 10 हजार रुपए मासिक पेंशन और मृतक के छोटे भाई को ठेका कंपनी में नौकरी देने पर सहमति जताई गई।

प्रशासन की मौजूदगी में हुआ समझौता

रात में पुलिस की मौजूदगी में प्रबंधन और परिजनों के बीच चर्चा हुई। जब सभी मांगों पर सहमति बनी, तब जाकर परिजन शांत हुए। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजन उसे लेकर गांव रवाना हुए।

पुलिस जांच जारी

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन