PM मोदी ने दंतेवाड़ा के टॉपर छात्रों की की तारीफ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के टॉपर छात्रों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे आज शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा,

“हमने बस्तर ओलंपिक और साइंस लैब जैसी पहलें देखी हैं। इनसे साफ होता है कि यहां के बच्चों में विज्ञान के प्रति जुनून है और वे खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।”


प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी इन क्षेत्रों के लोग साहस और आत्मबल से भरे हुए हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के शानदार परिणामों पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ – भारत की ताकत और संकल्प का प्रतीक

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, साहस, और नई तकनीक की शक्ति का प्रतीक है।

“हमारे सैनिकों ने आतंक के अड्डों को जिस सटीकता से तबाह किया, वह अद्भुत है। इसमें भारत में बने हथियारों और तकनीकों की भूमिका बेहद अहम रही।”


उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देशवासियों में नया आत्मविश्वास भरा है और देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। चंडीगढ़ से लेकर गांवों-कस्बों तक लोगों ने सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन