हनुमान गढ़ी पहुंचे विराट-अनुष्का, मंदिर में टेका माथा और लिया आशीर्वाद

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के दिग्‍गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा के साथ धार्मिक यात्रा पर अयोध्‍या पहुंचे। दोनों ने हनुमान गढ़ी मंदिर में माथा टेका और भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीड़ के बावजूद विराट और अनुष्का ने शांति से भगवान हनुमान के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने दोनों को माला पहनाई, टीका लगाया और कोहली को आशीर्वाद भी दिया। इस पल में विराट और अनुष्का दोनों पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए।

विराट कोहली का आध्यात्मिक रुख

12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा के बाद, विराट और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से भी आशीर्वाद ले चुके हैं। इससे पहले कोहली को नीम करौली बाबा के दर्शन करते हुए भी देखा गया था। अब अयोध्‍या में दर्शन कर विराट ने एक बार फिर अपने आध्यात्मिक पक्ष को दिखाया है।

IPL 2025: RCB को पहली बार चैंपियन बनाने की तैयारी

विराट कोहली इस समय IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश में लगे हैं। टीम पहले ही प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी है। हाल ही में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ में मैच खेला, जिससे विराट को अयोध्या में दर्शन करने का मौका मिला।

RCB को अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेलना है। विराट की कोशिश रहेगी कि टीम टॉप-2 में फिनिश करे, ताकि फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलें।

जबरदस्‍त फॉर्म में हैं विराट कोहली

विराट कोहली IPL 2025 में जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्‍होंने 548 रन, 7 अर्धशतक, 60.88 की औसत और 145.35 की स्‍ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। वे इस समय ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन