आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू, खूबसूरत लुक ने जीता दिल । Alia Bhatt Cannes Look ।News4u36

आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू, खूबसूरत लुक ने जीता दिल । Alia Bhatt Cannes Look

Mkyadu
2 Min Read
आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू, खूबसूरत लुक ने जीता दिल । Alia Bhatt Cannes Look

Alia Bhatt Cannes Look: नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार एंट्री की है। इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इवेंट में उनके डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। आलिया का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बेज गाउन में आलिया का ग्लैमरस अंदाज

कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया ने इतालवी डिजाइनर एल्सा शिआपरेली द्वारा डिज़ाइन किया गया बेज फ्लोरल रफल गाउन पहना। न्यूड मेकअप और आत्मविश्वास से भरी मुस्कान के साथ आलिया ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनके इस लुक को फैंस “राजकुमारी सरीखा” बता रहे हैं।

फैंस बोले – ‘आप एक क्वीन हैं’

आलिया की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोई उन्हें ‘टॉप स्टार’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है ‘आप पर गर्व है’। कुछ लोगों ने लिखा कि मेट गाला के बाद अब कान्स में भी उन्होंने दिल जीत लिया।

पहले मेट गाला, अब कान्स पर छाईं आलिया


गौरतलब है कि इससे पहले आलिया ने मेट गाला 2024 में भी जबरदस्त छाप छोड़ी थी। उन्होंने सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई पारंपरिक साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति का शानदार प्रतिनिधित्व किया था।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी होंगी। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन