June 21, 2026
Online parcel delivery

Online parcel delivery

Advertisement Banner

हरियाणा के सिरसा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ई-कॉमर्स कंपनी में टीम लीडर के रूप में काम करने वाले युवक ने 17 दिन में ही 85 लाख रुपए का गबन कर दिया।

कंपनी के सुपरवाइजर बलवान सिंह द्वारा इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित से 3 स्मार्ट वॉच, 108 (आईफोन , एंड्रॉयड फोन ), लैपटॉप समेत कई नामी ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े व जूतों से भरा बैग जब्त किया है

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित ने कुल 85 लाख के सामान का गबन किया है, जिसमे से अब तक 70 लाख रुपये के कीमत का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है. बाकी जांच में जो भी सामने आएगा,उसी हिसाब से कार्रवाई होगी.

सिरसा में जनता भवन रोड स्थित ऑनलाइन सामान डिलीवर करने वाली एक कंपनी में अमित कुमार टीम लीडर के रूप में काम करता है

अमित कुमार का पार्सल भेजने का काम होता था.इसी दौरान वह बड़ी चालाकी से पार्सल की काउंटिंग तो करवा लेता था.लेकिन लोडिंग के वक्त वह महँगे पार्सल को गायब कर देता था.

खबर है कि महज 17 दिनों में ही अमित ने 85 लाख रुपये के माल गायब कर लिए थे,जिसके बाद वह उसे बेचने की फिराक में था.लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामानों को जब्त किया है।

डीएसपी जगत सिंह ने इस मामले पर बताया कि ईकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी बलवंत सिंह के द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई कि पिछले कुछ वक्त से उनकी कंपनी से जो भी सामान आ रहा है, वह सामान उसके मालिकों तक पहुंच ही नहीं रहा  है.उसे कही गबन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन