Box Office पर ‘Raid 2’ का धमाल, 150 करोड़ के करीब पहुँची कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘Raid 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अब तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

जहां माना जा रहा था कि टॉम क्रूज की ‘Mission Impossible 8’ के चलते ‘Raid 2’ की कमाई पर असर पड़ेगा, वहीं हकीकत में इसका कोई खास असर नहीं दिखा। खासकर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला।

18वें दिन की कमाई:

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को ‘Raid 2’ ने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म की कुल भारत में कमाई 149 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

विदेशों में भी मचा रही है धूम

महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘Raid 2’ ने दुनियाभर में अब तक 194 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म केवल भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

स्टार कास्ट और निर्देशक

‘Raid 2’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि रितेश देशमुख ने दमदार अंदाज में दादाभाई का किरदार निभाया है।
अन्य प्रमुख कलाकारों में रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल शामिल हैं।

यह फिल्म साल 2018 में आई हिट फिल्म ‘Raid’ का सीक्वल है, जो जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन