CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब प्री-मानसून गतिविधियों के चलते राहत मिलने लगी है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

तेज गर्मी से राहत, बादलों की चादर में लिपटा रायपुर

शुक्रवार सुबह से रायपुर में आसमान पर बादल छाए हैं और लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। खासकर बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसमीय सिस्टम के कारण बढ़ी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका (मौसमीय सिस्टम) पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। यह सिस्टम लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक असर दिखा रहा है, जिससे बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है।

अलर्ट जारी: कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 3 घंटों के भीतर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

इसके अलावा बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा समेत कुछ अन्य जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश की गतिविधियां जारी

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शुक्रवार को रायपुर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन