रायपुर: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो बिफरे प्रेमी युगल, डॉक्टर पर जानलेवा हमला ।News4u36

रायपुर: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो बिफरे प्रेमी युगल, डॉक्टर पर जानलेवा हमला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर-9 में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य और पूर्व जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुजीत परिहार पर उस समय हमला कर दिया गया जब उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में बैठे प्रेमी युगल को समझाने की कोशिश की।

डॉ. परिहार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इलाके से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने प्रेमी युगल को अनुचित अवस्था में देखा और उन्हें मर्यादा में रहने की सलाह दी। लेकिन यह समझाइश युगल को नागवार गुजरी और उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया। पहले लात-घूंसे मारे, फिर युवक ने पास पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि युवती मौके से फरार हो गई। घायल डॉक्टर को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हमलावर युवक की पहचान मोहन यादव के रूप में की है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी

स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इलाके में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन स्वीकृत थाना अब तक शुरू नहीं किया गया है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन