रायपुर एम्स के डॉक्टर ने फ्लैट में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में कार्यरत एक डॉक्टर ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूलतः आंध्र प्रदेश का निवासी था।

यह दुखद घटना रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र स्थित हर्षित टॉवर के फ्लैट नंबर 221 की है। जानकारी के अनुसार, डॉ. रवि एम्स परिसर के पास स्थित इसी फ्लैट में अकेले रहते थे। शनिवार देर रात उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फ्लैट से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल डॉ. रवि के मोबाइल और निजी दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन