India digital strike on Pakistan: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भारत ने दिया झटका ।News4u36

India digital strike on Pakistan: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भारत ने दिया झटका

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

India digital strike on Pakistan: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चरम पर है। इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इन्हीं कदमों के तहत अब भारत ने पाकिस्तान के टॉप क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है।

बाबर आज़म समेत कई क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

भारत में अब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म, तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ, विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान और शाहीन शाह अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स दिखाई नहीं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह मैसेज आ रहा है:
“यह कंटेंट भारत में कानूनी अनुरोध के चलते ब्लॉक किया गया है।”

ओलंपिक स्टार अरशद नदीम भी निशाने पर

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हाल ही में अरशद ने भारत के बेंगलुरु में होने वाले नीरज चोपड़ा इवेंट में हिस्सा लेने से इनकार किया था।

भड़काऊ कंटेंट पर सरकार की सख्ती

सरकार ने उन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की है जो भारत विरोधी कंटेंट या झूठी सूचनाएं फैला रहे थे। इसमें डॉन न्यूज, जियो न्यूज, एआरवाई, समा टीवी जैसे बड़े चैनल शामिल हैं।

फिल्म स्टार्स और नेताओं के अकाउंट्स भी ब्लॉक

बुधवार को पाकिस्तानी फिल्म और टीवी स्टार्स जैसे माहिरा खान, हनिया आमिर, अली ज़फर, सजल अली के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में बैन कर दिए गए। इसके अलावा पाकिस्तानी नेताओं जैसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, मरयम नवाज़ और बिलावल भुट्टो के इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स भी भारत में अब एक्सेस नहीं किए जा सकते।

भारत ने उठाए कई कड़े कदम

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने:

सिंधु जल संधि की समीक्षा की।

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया।

नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी।

सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर डिजिटल कार्रवाई की।


भारत का यह डिजिटल एक्शन खास तौर पर इसलिए भी अहम है क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को यूट्यूब से आने वाला बड़ा हिस्सा भारत से ही मिलता था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन