दिनेश मिरानिया की बेटी को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा: टीएस सिंहदेव ।News4u36

दिनेश मिरानिया की बेटी को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा: टीएस सिंहदेव

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया। इस हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। इस मुश्किल वक्त में मिरानिया परिवार की मदद के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक संवेदनशील कदम उठाया है।

टीएस सिंहदेव ने राजकुमार कॉलेज के प्रबंधन से आग्रह किया कि दिनेश मिरानिया की बेटी, लक्षिता मिरानिया की पढ़ाई का पूरा खर्च कॉलेज उठाए। अब कॉलेज ने तय किया है कि लक्षिता की 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क रहेगी। लक्षिता इस समय राजकुमार कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा है।

टीएस सिंहदेव ने बताया कि वे व्यस्तता के कारण पहले परिवार से नहीं मिल पाए थे। लेकिन हाल ही में परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मदद की बात की। सिंहदेव ने कहा कि मिरानिया जी का बेटा पुणे में पढ़ाई कर रहा है और पूरा परिवार कठिन समय से गुजर रहा है। ऐसे में छोटी-सी मदद भी उनके लिए बड़ी राहत बन सकती है।

बता दें कि रायपुर की समता कॉलोनी के रहने वाले दिनेश मिरानिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में घूमते समय आतंकियों ने उन पर हमला किया। आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर दिनेश मिरानिया को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय उनकी पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी उनके साथ मौजूद थे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन