9 साल की जेटशेन लामा बनी Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs9 की विनर,मिली चमचमाती ट्रॉफी सहित लाखो रुपए.

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 के विनर का अनाउंसमेंट हो चुका है,जिसमे 9 साल की बच्ची जेटशेन डोहना लामा ने बाजी मार ली है। वहीं, हर्ष सिकंदर और न्यानेश्वरी घाडगे फर्स्ट तथा सेकंड रनर अप रहे हैं।

सिंगिंग रियलिटी शो Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs 9  को अब फाइनली अपना चैंपियन मिल चुका है। 

सिंगिंग के इस सीजन में नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन जैसे दिग्गज जजों के रूप नजर आए थे.तो वही मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शो को होस्ट करती नजर आई,

 तीन महीने के अंतराल के बाद अब शो की चमचमाती ट्रॉफी को नौ साल की जेटशेन डोहना लामा ने जीत लिया है, इसी के साथ उनको 10 लाख रुपये भी मिला है।

इस पूरे सीजन में जेटशेन का जादू छाया रहा जहां, सिंगिंग के अलावा उनके बोलने के अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा हुई. जेटशेन काफी धीरे धीरे और प्यार से बोलती हैं, 

और वहीं जब वह गाना गाती है,तो वो सबको हैरानी में डाल देती थीं। कुछ इसी अंदाज से ग्रैंड फिनाले में भी जेटशेन ने बढ़िया प्रस्तुति दी और ट्रॉफी के साथ ही 10 लाख रुपये जीतने में कामयाब रही.

जीत के बाद जेटशेन ने कहा की ‘मेरा सपना सच हुआ । मेरे लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल भरा रहा, क्योंकि सिंगिंग के इस सीजन में बहुत से टैलेंटेड कंटेस्टेंट थे, मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला था. 

इस शो से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, मैं अपने सभी मेंटर्स की भी आभारी रहूंगी। शो से बहुत सी यादें मैं अपने साथ लेकर जा रही हूं साथ अब मुझे अपने नए सिंगिंग सफर का बेसब्री से इंतजार है।’

Share This Article
Leave a comment
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य