नवसंकल्प शिक्षण संस्थान की 40 छात्राएं नगर सैनिक भर्ती रैली में हुईं सफल

जशपुर: नवसंकल्प की होनहार छात्राओं ने एक नई ऊंचाई छुई है, जो कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में नवसंकल्प शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए हैं। 16 से 30 सितंबर के बीच अंबिकापुर में आयोजित नगर सैनिक भर्ती रैली में इन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रतिफल है।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता को छात्राओं के कड़े शारीरिक अभ्यास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस भर्ती रैली में 40 छात्राओं ने भाग लिया, और सभी ने क्वालीफाई किया। रैली में शामिल तीन प्रमुख इवेंट्स—800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, और लंबी कूद—में कुल अंकों का 50 प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य था। इसमें से दो छात्राओं ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि 22 से अधिक छात्राओं ने 80 प्लस अंक हासिल किए।

बता दें कि इस समय नगर सेना के 1715 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लिखित परीक्षा अक्टूबर में होगी। नवसंकल्प संस्थान में छात्राओं को प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक पुलिस ग्राउंड जशपुर में पुलिस विभाग के ड्रिल इंस्ट्रक्टर अमित प्रजापति की देखरेख में खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस विभाग का सहयोग छात्रों को वास्तविक वातावरण और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता में मदद कर रहा है।

ये सभी छात्राएं नगर सैनिक और आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही हैं। सफल छात्राओं में शामिल हैं: नमिता बारा, अनिता लकड़ा, सेरिना तिर्की, शोशन तिर्की, श्रृष्टि तिर्की, आरती लकड़ा, सरिता यादव, लक्ष्मी बाई, सुकृता पैंकरा, भारती सिदार, दीपा सिदार, सविता भगत, संजना भगत, अहिल्या पैंकरा, आकांक्षा भगत, उमा पैंकरा, रूपाली एक्का, प्रियंका छतरिया, अंशिका पैंकरा, नमीना, रमणी पैंकरा, हेमवती, रत्ना पैंकरा, फुलेता, फूलमेत, नेहा सिंह, खेमावती बाई, रश्मि लकड़ा, सीता बाई, मुनिका, अमीषा, निर्मला, शिवकी, उदंती, रूपा पैंकरा, अमीना, हीरामुनी, और कुसुमवाती।

इन छात्राओं की सफलता उनके संघर्ष और दृढ़ता की मिसाल है, जो आने वाले समय में और भी नए मुकाम हासिल करेंगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन