रायपुर में 26 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, व्यापारी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। स्टेट जीएसटी (SGST) की टीम ने 26 करोड़ रुपये के टैक्स फ्रॉड के मामले में लोहा व्यापारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह स्टेट जीएसटी की पहली गिरफ्तारी है।

बोगस फर्म के जरिए की 144 करोड़ की खरीदी

GST टीम के मुताबिक, आरोपी अमन अग्रवाल ने अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के नाम से कारोबार करते हुए हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक जैसी फर्जी फर्मों के जरिए वर्ष 2023 से 2025 के बीच लगभग 144 करोड़ रुपये की बोगस खरीदी की।

ITC का दुरुपयोग कर पहुंचाया 26 करोड़ का नुकसान

इन फर्जी लेन-देन के जरिए आरोपी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ उठाकर अन्य जिलों के व्यापारियों को फायदा पहुंचाया और सरकार को करीब 26 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी फर्म

जांच में यह भी सामने आया कि अमन अग्रवाल ने कुछ ऐसे लोगों के नाम पर फर्जी फर्म बनाई, जिनकी मृत्यु 2010 में ही हो चुकी थी, लेकिन 2013 और 2015 में उनके नाम से लेन-देन दिखाया गया।

न्यायालय में पेशी आज

GST विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन