Chhattisgarh में 23 साल का Shiva Sahu घूमने लगा मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी गाड़ियों में,मच गया बवाल…

Chhattisgarh के जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है. जहां के एक 23 वर्षीय युवक Shiva Sahu ने महज 5 महीने में करोड़ों की अकूत संपत्ति बना ली है.

वह एक के बाद एक कई महंगी गड़ियां खरीदते जा रहा है.उसके पास मर्सिडीज, बीएमडब्बू और थार जैसी ब्रांड गाड़ियों का कलेक्शन है. गांववालों के अनुसार उसने सिर्फ कुछ ही महीनों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली है।

पूरे Chhattisgarh में आखिर इस युवक ने पैसे कैसे कमाए,इस बात को लेकर बवाल मचा हुआ है.मीडिया जब रायकोना गांव पहुंची तो. गांववालों ने Shiva Sahu के बारे में बताने से इंकार कर दिया..कुछ ने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने ब्याज से मतलब है, जो की समय पर उनको मिल जाता है.

दरअसल,घटना रायकोना गांव का है. सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर यह गांव सरसीवा थाना में पड़ता है. जहां के निवासी 23 साल के शिवा ने जब अचानक से अकूत दौलत, प्रॉपर्टी और कारें इकट्ठी करने लगा तो वह सभी के नजर में आ गया।

इन सब बातों से सभी का माथा ठनका कि कोई आखिर इतने कम दिनो में ही कैसे इतनी ज्यादा तरक्की कैसे कर सकता है. यह सवाल और भी ज्यादा पेचीदा इसलिए हो गया क्योंकि शिवा के पिता एक सामान्य से किसान हैं.

पहले वे गांव में बढ़ई का काम करते थे. लेकिन शिवा की इस तरक्की के बाद से वो और उसका परिवार गांव के सबसे आमिर लोग बन गए।

इस मामले की जानकारी जुटाने पर पता चला कि शिवा ने लोगों को धोखा दिया है. वह काम समय में ज्यादा मुनाफे के बारे में लोगो को लालच देता था.अलग अलग जिलों के लोग पैसा लाकर शिवा को सौंप देते थे। जिसके बदले में शिवा उन सभी को 30% का ब्याज हर महीने देने की बता कहता था।

अनुमान है की महीने में 2 से 5 करोड़ रुपये शिवा सिर्फ ब्याज के मुनाफे के जरिए कमा लेता है. साथ ही वह शेयर मार्केट में भी पैसे लगा खूब मुनाफा कमाता है. वह बिटकॉइन में भी इन्वेस्ट करता है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि दीपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल और तरुण सोनी ने 2 करोड़ रुपये शिवा को दिए थे. लेकिन उनके 30% का ब्याज शिवा नहीं दे रहा था. जिसके बाद सौरभ अग्रवाल ने सरससीवा थाने में शिवा और उसके बाकी अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन