कोरबा में करंट से 12 साल की छात्रा की मौत, स्कूल जाने से पहले हुआ हादसा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 12 साल की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूल के लिए तैयार हो रही थी और कमरे की लाइट बंद कर रही थी।

घटना कोरबा शहर के सर्वमंगला नगर स्थित बरेठ मोहल्ला की है। मृत बच्ची का नाम भूमि निषाद है, जो कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। रोज़ की तरह वह सुबह उठी, बिस्तर ठीक किया और जैसे ही कमरे की लाइट बंद करने लगी, करंट की चपेट में आ गई।

छात्रा की चीख सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया। इसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भूमि के पिता गोपाल निषाद ने बताया कि बेटी रोज की तरह सुबह स्कूल की तैयारी कर रही थी। लाइट बंद करने के दौरान यह हादसा हुआ, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन