छत्तीसगढ़: परीक्षा खत्म होते ही 11 छात्राएं बेहोश, स्कूल में मचा हड़कंप

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बलरामपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल मनबासा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा समाप्त होते ही 11 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इनमें से 6 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को तत्काल वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।

क्यों हुईं छात्राएं बेहोश? कारण अब तक साफ नहीं

छात्राओं के अचानक बेहोश होने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

बीईओ ने बताई घटना की पूरी जानकारी

बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद करीब छह–सात बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली।
उन्होंने कहा—

“छात्राओं में कंपकंपी और रोने जैसी शिकायतें थी। सूचना मिलते ही मैंने एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी देकर तुरंत डॉक्टर और नर्सों को स्कूल भेजा।”


जैसवाल ने आगे कहा कि एसडीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम ने तीन वाहनों की व्यवस्था कर सभी बच्चियों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया। उनके अभिभावकों को भी साथ लाया गया।

अस्पताल में पांच छात्राएं अभी भर्ती

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पाँच छात्राएं अभी भी भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है और निरंतर निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन