महासमुंद में 1.65 करोड़ का धान घोटाला: 3 कर्मचारी सस्पेंड

महासमुंद। जिले के अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में भारी अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर के आदेश पर खाद्य शाखा द्वारा की गई जांच में पाया गया कि केंद्र से 11416 बोरी धान गायब हैं, जिनका वजन लगभग 5348.68 क्विंटल है। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 65 लाख 80 हजार 908 रुपए आंकी गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस गड़बड़ी के लिए केंद्र प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र पटेल को जिम्मेदार माना गया है। तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

FIR दर्ज करने के निर्देश

धान खरीदी नीति (खरीफ विपणन वर्ष 2024-25) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर ने धारा 15.9 व अनुबंध की शर्तें 12.8 और 12.11 के अनुसार संबंधित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर समय पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण में लापरवाही मानी जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन