फिल्म जगत के एक और सितारे का निधन,71वर्ष की उम्र में नुक्कड़’ के ‘खोपड़ी’ अभिनेता समीर खाखर ने ली अंतिम सांस

sameer khakhar passes away

दूरदर्शन के सबसे चर्चित शो रहे ‘नुक्कड़’ (1986) में ‘खोपड़ी’ की भूमिका करने वाले दिग्गज एक्टर समीर खाखर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

sameer khakhar passes away : एक्टर के भाई गणेश खाखर ने की पुष्टि.

उन्होंने बताया कि, ‘‘ मंगलवार सुबह उनके भाई समीर को सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें मुंबई के एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह के 4:30 बजे उनका निधन हो गया’’

गणेश खाखर ने आगे कहा कि ‘‘ कल से ही उनको सांस लेने परेशानी हो रही थी और वे बेसुध हो गए थे,पहले हमने डॉक्टर को घर बुलाया था. फिर डॉक्टर ने हमें उनको हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी. 

जिसके बाद एमएम अस्पताल के आईसीयू में वे एडमिट थे. किंतु धीरे-धीरे उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया, वे बेहोश से हो गए. आज सुबह तड़के साढ़े चार बजे ही वे चल बसे” 

38 साल के अपने एक्टिंग करियर में वो कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे.एक्टर समीर ने ‘परिंदा’, ‘ईना मीना डीका’,‘राजा बाबू’,‘जय हो’, जैसे अनेकों फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. आखिरी बार एक्टर को अमेज़न प्राइम की हालिया रिलीज हुई सीरीज ‘फर्ज़ी’ में देखा गया था.

लगातार फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के दुनिया से चले जाने से फिल्म जगत में भी शोक की लहर छाई हुई है.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन