June 22, 2026
20231004_181200.webp
Advertisement Banner

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों जहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में है, वहीं इसी बीच Ed ने उनको एक समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है,आइए जानते हैं पूरी खबर…

Ed ने भेजा रणबीर कपूर को समन(Ed sent summons to Ranbir Kapoor)

 ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की वजह से रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे पूछताछ के लिए हाजिर होने कहा है।

ED ने ये कार्रवाई ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ भोपाल, मुंबई, कोलकाता समेत 39 शहरों में की थी। उन्होंने जांच में पाया की सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में उपयोग हो रहा था। 

इतना ही नहीं कई फेमस फिल्मी सितारों के नाम भी इस मामले में जुड़ रहे हैं। सभी सितारों ने अवैध सट्टेबाजी करने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी में परफॉर्मेंस दी थी। 

छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी सौरभ चंद्राकर और उनके साथी रवि उप्पल दोनो भिलाई से दुबई जाकर ये ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाते थे।

 पूरा मामला ‘महादेव बुक ऑनलाइन लॉटरी'(Mahadev Book Online Lottery)से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है।

इस दिन रनबीर कपूर से पूछताछ करेगी ED(ED will interrogate Ranbir Kapoor on this day)

अवैध सट्टेबाजी को लेकर ED एक्शन मोड में आ चुकी है,और महाठग सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए सभी सेलेब्स को समन भेजना शुरू कर दिया है।रणबीर कपूर का नाम भी उन्ही स्टार्स में शामिल है। ED एक्टर से शादी में शामिल होने, परफॉर्म करने और उसका पेमेंट कैसा मिला जैसे कई अन्य सवाल 6 अक्तूबर को पूछ सकती है।

बता दें कि ये ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है.जिसका प्रमोटर सौरभ चंद्राकर था उसी की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. 

शादी इतना भव्य अंदाज में हुआ था की उसमे 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था.उसी भव्य शादी के कुछ वीडियो भारतीय एजेंसियों को मिला है. इसके बाद जिन भी स्टार्स ने शादी में परफॉर्म किया था वे भी अब ED के निशाने पर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन