उम्र महज 3 साल, लेकिन कारनामे काफी बड़े, भारत की बेटी ने किया कमाल

Divisha bhansali qube solve

दिल्ली की रहने वाली दिविशा विशाल भंसाली ने महज 3 साल की आयु में ही यंगेस्ट क्यूब सॉल्वर का अवार्ड अपने नाम किया है. मात्र पांच मिनट में ही इस लड़की ने ये कारनामा कर दिखाया है.

आमतौर पर हम सभी 2 या 3 साल के एक बच्चे से उम्मीद करते हैं की . वह ठीक से चल पाए, दौड़ने लगे, बातें करे. लेकिन आज हम एक ऐसी छोटी सी बच्ची जिसकी उम्र महज 3 साल है, की कहानी बता रहे हैं जो अपने नाम पर रिकॉर्ड भी दर्ज करा चुकी है.

 3 साल की उम्र में ही दिविशा विशाल भंसाली ने  यंगेस्ट क्यूब सॉल्वर का अवार्ड अपने नाम पर कर लिया है. जिसमे उन्होंने  , टू वे, थ्री लेयर्ड और प्राइमेक्स क्यूब को सुलझाकर यह यंगेस्ट क्यूब सॉल्वर का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं.।

यह बात आपको हैरानी देगी की इस छोटी सी बच्ची दिविशा ने यह रिकॉर्ड मात्र 5 मिनट में अपने नाम किया है. इंडियन क्यूब एसोसिएशन के अनुसार इससे पहले जिस बच्चे ने यह रिकॉर्ड बनाया था उसको करीब 3 घंटे का समय लगा था लेकिन इस छोटी सी बच्ची दिविशा ने इसे मात्र पांच मिनट में ही कर सभी को चकित कर दिया है.

दिविशा की मां आरती ने बताया हैं कि उन्हें  पहले से ही खुद क्यूब को सॉल्व करने का शौक था. वह भी चाह रही थीं कि उनकी बच्ची शुरुआत से ही शार्प रहे जिसके लिए उन्होंने दिविशा को 2 साल की आयु में ही पढ़ाई के बेसिक सिखाना स्टार्ट कर दिया , 

आरती आगे बताती हैं कि जब एक दिन पढ़ते-पढ़ते दिविशा ने क्यूब को टटोला तो धीरे धीरे उसकी रुचि बढ़ती चली गई. बस इसी से ही दिविशा की मां को इस बात का ख्याल आया कि वह अपनी बेटी को क्यूब सॉल्विंग करना सिखाएंगी. दिविशा की मां बताती हैं कि महज 40 दिन में उन्होंने इसे क्यूब सिखाई और आज उसका परिणाम सबके सामने हैं.

 विशाल भंसाली जो की दिविशा के पिता हैं, ने बताया कि क्यूब को हल करना भी कोई आम बात नहीं है. इसमें 20 तरह के मैथमेटिकल कैलकुलेशंस लगते हैं. 

इसी वजह से किसी भी आम व्यक्ति के लिए इसको 5 मिनट में ही सॉल्व कर देना बहुत कठिन है. विशाल ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी दिविशा पर बहुत गर्व है ।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन