June 22, 2026
Advertisement Banner

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड कराने वाले मामले को लेकर पूरे भारत में गुस्सा भड़क चुका है,आम लोगो से लेकर फेमस लोगो तक सभी ने इस घटना पर गहरा खेद जताया है,इसी बीच PM Narendra Modi ने भी इसपर अपना बयान दिया है.

PM ने कहा कि ‘ पीड़ा से मेरा हृदय भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर में हुई घटना, किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना है।इस घटना से पूरे देश की बेइज्जती हो रही है।सभी 140 करोड़ देशवासियों को इससे शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यही आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा हेतु कठोर से कठोर कदम उठाएं।’

इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘कानून व्यवस्था को अपने राज्यों में और अधिक मजबूत करें। घटना राजस्थान,छत्तीसगढ़ या मणिपुर चाहे कहीं की भी हो, राजनीतिक विवादो से ऊपर उठकर हम कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर में बेटियों के साथ जो घटना हुई है, उसके लिए माफी नहीं दी जा सकती।’

बता दें मणिपुर से सभी को विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है, वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड करा रहे हैं ।

आरोप ये भी है की इन महिलाओं से दुष्कर्म भी हुए हैं। इस मामले से अब राजनीति भी गर्मा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्यवाही करने की कही बात

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी दुख जताते हुए कहा कि,इस मामले पर पहली गिरफ्तारी की जा चुकी है, और घटना की आगे जांच हो रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन