जिम्बाब्वे ने T20 में कर डाला बड़ा कारनामा, खड़ा किया 344 का स्‍कोर

नई दिल्ली: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर, 2024 में जिम्बाब्वे ने एक अविस्मरणीय प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टी20I क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। गांबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 344 रन बनाए, और इस प्रक्रिया में नेपाल और भारत के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन का रिकॉर्ड बनाया था।

नैरोबी के रुआरका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, और फिर ऐसा तूफान आया कि क्रिकेट प्रेमियों को एक नए अध्याय की शुरुआत देखने को मिली। शुरुआत में ब्रायन बेनेट (50) और टी मारुमानी (62) ने 5.4 ओवर में 98 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूती दी। लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब कप्तान सिकंदर रजा ने मैदान संभाला।

सिकंदर रजा का तूफान

सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी में धमाका करते हुए मात्र 33 गेंदों में शतक जड़ा और टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया। रजा की पारी ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 15 छक्कों की बरसात करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए। रजा के इस प्रदर्शन ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके साथ क्लाइव मडांडे ने भी 17 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

टी20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

साहिल चौहान, एस्टोनिया बनाम साइप्रस – 27 गेंद

जान निकोल लोफ्टी इटन, नामीबिया बनाम नेपाल – 33 गेंद

सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे बनाम गांबिया – 33 गेंद

कुशल मल्ला, नेपाल बनाम मंगोलिया – 34 गेंद

डेविड मिलर, साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – 35 गेंद

रोहित शर्मा, भारत बनाम श्रीलंका – 35 गेंद

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन