यामी गौतम की नई फिल्म ‘धूम धाम’ – पहला गाना ‘सिलसिला’ हुआ रिलीज

यामी गौतम को आखिरी बार फिल्म आर्टिकल 370 में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब यामी अपनी आगामी फिल्म धूम धाम को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनका साथ निभा रहे हैं अभिनेता प्रतीक गांधी, और यह दोनों का पहला प्रोजेक्ट है।

फिल्म धूम धाम का पहला गाना सिलसिला अब रिलीज हो चुका है। यह गाना अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है, और इसके बोल सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं। गाने में प्रतीक और यामी की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

धूम धाम एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो शादी के इर्द-गिर्द घूमती है और मस्ती से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है, जबकि इसके लेखक यामी गौतम के पति आदित्य धर हैं।

फिल्म धूम धाम 14 फरवरी, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस रोमांटिक फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन