बिलासपुर: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला, निकला 10.660 किलो का ट्यूमर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बड़ी और जटिल सर्जरी कर महिला के पेट से 10.660 किलो वजनी ट्यूमर निकाला। महिला को लंबे समय से पेट में सूजन और उल्टियों की शिकायत थी।

दो साल से थी परेशानी

65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो कबीरधाम जिले की निवासी हैं, पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन, उल्टी और खाना पचाने में दिक्कत जैसी समस्याओं से परेशान थीं। हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

जांच में मिला ट्यूमर

अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में सोनोग्राफी और अन्य टेस्ट किए गए, जिसमें लक्ष्मी के पेट में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया। स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम बनाई गई और परिजनों की सहमति से सर्जरी की गई।

सफल सर्जरी, 10.660 किलो ट्यूमर निकाला

डॉक्टरों ने लंबी और जटिल सर्जरी के बाद महिला के पेट से करीब 11 किलो का ट्यूमर निकाला। यह सिम्स अस्पताल में अब तक की सबसे बड़ी और कठिन सर्जरी में से एक मानी जा रही है। फिलहाल लक्ष्मी की हालत स्थिर है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन