गृहमंत्री विजय शर्मा ने सरेंडर नक्सलियों के बनवाए आधार–राशन कार्ड ।News4u36

गृहमंत्री विजय शर्मा ने सरेंडर नक्सलियों के बनवाए आधार–राशन कार्ड

Mkyadu
2 Min Read

सुकमा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा के पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का आवेदन स्वयं करवाया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप आयोजित किया जाए।

पुनर्वास केंद्र में बैठकर सुनीं युवाओं की बातें

गृहमंत्री शर्मा पुनर्वास केंद्र पहुंचे जहां हथियार छोड़कर सामान्य जीवन की राह अपनाने वाले युवाओं से चौपाल के रूप में चर्चा की गई।
पुनर्वासित युवाओं ने अपनी समस्याएँ और ज़रूरतें सीधे गृहमंत्री के सामने रखीं।

विजय शर्मा ने

प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति

केंद्र की सुविधाओं

रहने, खाने और दैनिक जरूरतों
के बारे में युवा साथियों से विस्तृत जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।


परिवार से मुलाकात की दी गई खुली अनुमति

गृहमंत्री ने कहा कि यदि किसी पुनर्वासित युवा के परिजन उनसे मिलना चाहें तो वे बाजार वाले दिन या किसी भी सुविधाजनक दिन केंद्र में आकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि जिन युवाओं के परिवार का कोई सदस्य जेल में बंद है और वे मुलाकात करना चाहते हैं, तो प्रशासन इसकी भी व्यवस्था करेगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन