साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विजय का हैदराबाद स्थित घर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
दुल्हन की तरह सजा घर
वायरल वीडियो में विजय के घर को फूलों और ढेर सारी लाइटों से सजाया गया है। घर किसी शादी के फंक्शन जैसा चमकता दिख रहा है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि विजय देवरकोंडा का घर शादी के जश्न के लिए रोशन हो गया है। इसके बाद फैंस ने कमेंट्स में दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। कई लोग दिल वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
उदयपुर में हो सकती है भव्य शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26 फरवरी को Udaipur में शाही अंदाज में शादी कर सकता है। बताया जा रहा है कि समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।
खबरें यह भी हैं कि दोनों ने पिछले साल 3 अक्टूबर को निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि, अब तक विजय और रश्मिका ने शादी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फिलहाल, वायरल वीडियो ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।
