कोलकाता में विक्की कौशल का जोश, येलो टैक्सी में बैठकर बोले- ‘छावा दिवस मनाइए’

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के लिए विक्की हाल ही में कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने येलो टैक्सी की सवारी की। इस दौरान, विक्की ने बंगाली में फिल्म के लिए दर्शकों से अपील की और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में विक्की कौशल कहते नजर आए, “नमस्कार कोलकाता, मेरी फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। आप परिवार और दोस्तों के साथ जरूर आइए। इस बार वेलेंटाइन नहीं, ‘छावा दिवस’ मनाइए।” इसके साथ ही उन्होंने ‘अमी तोमाके भालोबाशी’ भी कहा।

कोलकाता यात्रा के दौरान विक्की ने रसगुल्ला भी खाया और जेआईएस यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ मस्ती की। विक्की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आनन्द के शहर से एक संदेश! ‘छावा’ 14 फरवरी को आ रही है।”

विक्की कौशल कोलकाता जाने से पहले महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। विक्की फिल्म की सफलता के लिए पूजा करते नजर आए थे।

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन