War 2 में नहीं दिखेंगी वाणी कपूर, तोड़ी चुप्पी – जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

नई दिल्ली। अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज “मंडला मर्डर्स” को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 जुलाई 2025 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। इस बीच वाणी ने ‘War 2’ का हिस्सा न होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है और खास बात कही है।

वाणी ने क्यों नहीं की War 2 में वापसी?

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में जब वाणी से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘वॉर 2’ का हिस्सा न बनने का अफसोस है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा:

“नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं टीम को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे गर्व है कि मैं ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रही। ‘वॉर 2’ शानदार लग रही है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।”


“अगर टाइगर लौटते, तो मैं भी आती” – वाणी कपूर

वाणी कपूर ने आगे कहा:

“मैं, टाइगर और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद – तीनों इस बार सीक्वल में नहीं हैं। क्योंकि फिल्म में हम दोनों की मौत हो चुकी थी। अगर टाइगर श्रॉफ वापस आते, तो शायद मैं भी लौटती।”


कब रिलीज होगी ‘War 2’?

‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा।

इस बार फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन