उत्तर प्रदेश: आवारा कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आवारा कुत्तों के हमले से एक दर्दनाक घटना हुई है। हाटा थाना क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गांव में मंगलवार रात 30 वर्षीय मानसिक बीमार महिला माधुरी को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला।

धान के खेत में मिला शव

थाना प्रभारी रामसहाय चौहान के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत भवन के पास धान के खेत में एक महिला का शव पड़ा है और कुत्ते उसे नोच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और शव कब्जे में लिया।

सोमवार से लापता थी महिला

ग्रामीणों के अनुसार, महिला सोमवार से लापता थी और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। आशंका है कि महिला किसी काम से पंचायत भवन के पीछे गई थी, तभी उसकी मौत हो गई और उसके बाद कुत्तों ने हमला कर दिया।

गांव में पहले भी कर चुके हैं जानवरों पर हमला


गांव के लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल भी आवारा कुत्तों ने एक गाय और एक बकरी को मार दिया था। अब कुत्तों का खतरा और बढ़ गया है।

जांच के आदेश

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन