UP News: गर्म पूड़ी नहीं मिली तो हो गई हाथाफाई, बिना दुल्हन लिए लौटी बारात…

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक वैवाहिक कार्यक्रम मे उस दौरान हंगामा हो गया,जब बारातियों को गर्म पूड़ी नही दी गई। जिससे लड़की और लड़का पक्ष के बीच भारी बवाल हुआ। दर्जनों कुर्सियां भी हथाफाई में टूटी…

दरअसल, घटना फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद इलाके का बताया गया है। जहां बीती रात्रि में कासगंज जनपद से एक बारात फर्रुखाबाद पहुंची थी। लड़की पक्ष के लोगों ने भी बारातियों की बड़े अच्छे से खातिरदारी की।

एक और जहां पूजा की रस्में चल रही थी, वहीं दूसरी ओर दूल्हे के परिजन और मित्र डीजे पर थिरक रहे थे और फिर जब सभी बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान खाना खा रहे सभी बारातियों ने डिमांड करी की गर्म पूड़ी परोसी जाए।

इसी बात को लेकर लड़की और लड़के पक्ष वालो में विवाद हो गया। बात इतनी आगे बढ़ी की दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। इसी बीच कुर्सी उठाकर लोग मारपीट पर उतर आए।

मारपीट में दर्जनों कुर्सियां भी टूट गई।साथ ही दूल्हा तथा दुल्हन के भाई भी हाथापाई में घायल हुए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दूल्हे के पिता की ही पिटाई कर दी।इसकी खबर मिलते ही दूल्हा भी शादी से इनकार करते हुए धीरे से वहां से निकल पड़ा।

किसी से उसी बीच हंगामे की खबर फोन करके पुलिस को दे दी। पुलिस जब पहुंची तो दूल्हा वहां से जा चुका था। दोनों पक्षों में देर तक बातचीत हुई लेकिन फिर भी मामले का कोई हल नहीं निकल पाया और बगैर दुल्हन के ही बारात वापस लौट पड़ी..

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन