UP MORNING NEWS: 9 सीटों पर BJP उम्मीदवार फाइनल, 8 दिवसीय ‘शैल उत्सव’ का आज से आगाज


UP MORNING NEWS : यूपी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, और अब बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का चयन कर खेल को रोमांचक बना दिया है। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई अहम बैठक में 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। तीन-तीन नामों की पैनल से एक-एक नाम को फाइनल किया गया है। बीजेपी की इस रणनीति ने उपचुनाव की तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है, अब देखना होगा कि ये उम्मीदवार किस तरह से बाज़ी पलटते हैं।

शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा ‘शैल उत्सव’
लखनऊ के कला प्रेमियों के लिए एक अनोखा तोहफा आ रहा है—‘शैल उत्सव’। 8 दिनों तक चलने वाला यह अखिल भारतीय समकालीन मूर्तिकला शिविर 14 अक्टूबर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के वास्तुकला एवं योजना संकाय में आयोजित किया जा रहा है। यह सिर्फ कला का उत्सव नहीं, बल्कि लखनऊ के सौंदर्यीकरण में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस शिविर में उकेरे जाने वाले अनूठे शिल्प शहर की खूबसूरती में नई रचनात्मकता जोड़ेंगे।

ठंड का इंतजार—अभी धूप करेगी थोड़ा और सताना
UP MORNING NEWS : यूपी के लोग बेसब्री से ठंड का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल धूप ने मैदान संभाल रखा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भीषण गर्मी नहीं पड़ रही। मौसम विभाग की मानें तो 17 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, और तब तक धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। लेकिन 20 अक्टूबर के बाद मौसम करवट लेगा और ठंड की दस्तक शुरू होगी। इस बार का सर्द मौसम कुछ खास लेकर आ सकता है, पर इंतजार थोड़ा और करना होगा!

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन