ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स अपने 400cc लाइनअप का विस्तार करते हुए जल्द ही नई Thruxton 400 Café Racer लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में बाइक का प्रोडक्शन रेडी मॉडल पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है।
क्लासिक कैफे रेसर लुक में आएगी नई थ्रक्सटन 400
थ्रक्सटन 400 का डिज़ाइन बड़ी Thruxton 1200 से प्रेरित है। रेड और सिल्वर कलर स्कीम के साथ यह बाइक क्लासिक रेसिंग लुक देती है। सामने हाफ फेयरिंग, राउंड LED हेडलैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बार-एंड मिरर, और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक इसे रेट्रो स्पोर्टी लुक देते हैं।
पीछे की ओर सिंगल सीट काउल, थोड़ा पीछे लगे फुटपेग और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट बाइक को परफॉर्मेंस रेसर जैसा फील देते हैं। LED टेल लाइट और स्लीक डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
प्लेटफॉर्म: स्पीड 400 जैसा ट्यूबलर स्टील फ्रेम और बोल्ट-ऑन सबफ्रेम
सस्पेंशन: सामने USD फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक
ब्रेक्स: दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल ABS
टायर्स: 17-इंच अलॉय व्हील्स
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ मल्टीफंक्शन LCD
इंजन: 398cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड
पावर: 40 PS और टॉर्क 37.5 Nm
संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
Thruxton 400 की अनुमानित कीमत ₹2.55 लाख से ₹2.65 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। ऑफिशियल लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है क्योंकि बाइक का प्रचार वीडियो शूट शुरू हो चुका है।
