छत्तीसगढ़: खून से लाल हुआ गांव: एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या : Triple murder in Sarangarh

Triple murder in Sarangarh: सारंगढ़–बिलाईगढ़: जिले के ग्राम झाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में मां, उसके बेटे और 9 साल के नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार तुलसी दास सारथी और उसके साथियों पर हमले का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हिंसा में बदल गया।

हमले में 62 वर्षीय मंदो बाई, उनके 36 वर्षीय बेटे राजेश सारथी और 9 वर्षीय नाती प्रशांत सारथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी (65) और बहू संजुकता सारथी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण सदमे में हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन