तिरुपति मंदिर में दर्शन के दौरान हादसा, लाइन में खड़ी महिला को सांप ने डसा

आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बालाजी के दर्शन के लिए लाइन में खड़ी एक महिला श्रद्धालु को सांप ने काट लिया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

लाइन में खड़ी महिला को सांप ने काटा

तेलंगाना के भूपालपल्ली की रहने वाली मोनिका 300 रुपये की विशेष दर्शन लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना तड़के हुई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

तुरंत अस्पताल ले जाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का स्टाफ मौके पर पहुंचा। मोनिका को तुरंत अश्विनी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान (SVIMS) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन अलर्ट

TTD ने महिला के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी और सुरक्षाकर्मी उन सभी लाइनों की जांच कर रहे हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन