‘द 50’ का प्रोमो रिलीज, पहले ही दिन भिड़े प्रतियोगी

कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर आने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा में है। शो का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस रियलिटी शो में 50 मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। प्रोमो में सभी प्रतियोगियों को ‘लॉयन’ के घर यानी एक भव्य महल में एंट्री करते दिखाया गया है। शो की शुरुआत के साथ ही माहौल गर्म नजर आ रहा है।

पहले दिन ही हुआ हंगामा

प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के पहले ही दिन प्रतियोगी आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। मानसिक और शारीरिक चुनौतियों के बीच खिलाड़ियों का टकराव शो को और रोमांचक बना रहा है।

50 दिन, 50 खिलाड़ी और 50 लाख की इनामी राशि

यह शो पूरे 50 दिन तक चलेगा, जिसमें सभी 50 प्रतियोगियों को एक ही महल में रहकर गेम खेलना होगा। इनामी राशि 50 लाख रुपये रखी गई है।
लेकिन खास ट्विस्ट यह है कि यह रकम किसी एक विजेता को नहीं, बल्कि एक फैन को दी जाएगी। इसी नियम को लेकर प्रतियोगी मेकर्स पर चीटिंग का आरोप लगाते नजर आते हैं।

प्रोमो में करण पटेल, प्रिंस नरूला और फैसल शेख के बीच तीखी बहस और टकराव भी दिखाया गया है।

कहां से आया ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट

‘द 50’ का कॉन्सेप्ट फ्रेंच शो ‘Les Cinquante’ से लिया गया है। इस शो का पहला इंटरनेशनल वर्जन 2025 में पोलैंड में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। इसके बाद अमेरिका और जर्मनी में भी यह फॉर्मेट लॉन्च किया गया।

भारतीय दर्शकों के अनुसार इसे ढालकर 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में बने पैलेस स्टाइल सेट पर की गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन