छत्तीसगढ़ में नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, छात्रों ने किया विरोध

छत्तीसगढ़ में कुछ शिक्षक अपने पद की गरिमा भूलकर नशे की हालत में स्कूल पहुंच रहे हैं। जहां शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि वे बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें अच्छा इंसान बनाएं, वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं। हाल ही में दो जिलों से शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक के डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। वह कक्षा 8वीं में गणित पढ़ाते हैं। नशे की हालत में स्कूल पहुंचने पर छात्रों ने इसका विरोध किया, और इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।

वहीं, जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित भड़ंगाटोली शासकीय प्राथमिक स्कूल में भी एक शिक्षक पर हमेशा नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप है। हाल ही में वह नशे में धुत होकर स्कूल में गाना गाते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन