राम-सीता प्रिंट साड़ी से तान्या मित्तल ने पोंछा एकता कपूर का चेहरा,मचा बवाल

टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 19 के बाद चर्चा में आईं Tanya Mittal एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला उनके किसी बयान का नहीं बल्कि उनकी साड़ी का है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह Ekta Kapoor के साथ एक इवेंट में नजर आ रही हैं।

दरअसल, तान्या मित्तल ने इवेंट में ‘राम-सीता’ प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी के पल्लू पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर बनी हुई थी। वीडियो में देखा गया कि तान्या ने उसी पल्लू से एकता कपूर का चेहरा पोंछ दिया। बस फिर क्या था, यह क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने तान्या मित्तल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस साड़ी पर भगवान की तस्वीर हो, उसका इस तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

कुछ लोगों ने Ekta Kapoor को भी निशाने पर लिया और दोनों की इस हरकत की आलोचना की।

वड़ा पाव गर्ल ने भी जताई नाराजगी

इस पूरे विवाद में ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर Chandrika Dixit भी कूद पड़ीं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि अगर वह ऐसा करतीं तो लोग उन्हें बहुत बुरी तरह ट्रोल करते। उनका कहना था कि किसी की मदद करना गलत नहीं है, लेकिन जिस कपड़े पर राम-सीता की तस्वीर हो उसका इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चंद्रिका भी हुईं ट्रोल

हालांकि, चंद्रिका का यह बयान भी लोगों को पसंद नहीं आया और कई यूजर्स ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलने से बचना चाहिए। बता दें कि इन दिनों चंद्रिका अपने पति युगम गेरा के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन