Taapsee Pannu अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। फीमेल लीड फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाली तापसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
क्या हीरो की वजह से फिल्म से बाहर हुईं तापसी?
हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में बनी तापसी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी साफगोई की वजह से फिल्म से बाहर किया गया है, तो उन्होंने साफ जवाब दिया कि उन्हें सीधे तौर पर ऐसी जानकारी कभी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि कोई कह देता है, “मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता,” लेकिन असली वजह सामने नहीं आती। तापसी के मुताबिक, कई बार हीरो नहीं चाहता कि कोई खास एक्ट्रेस फिल्म में हो।
हीरो तय करते हैं हीरोइन?
तापसी ने इंडस्ट्री की हकीकत बताते हुए कहा कि ज्यादातर फिल्मों में हीरो ही तय करता है कि उसकी को-स्टार कौन होगी। हालांकि, अगर डायरेक्टर बड़ा नाम हो तो मामला अलग हो सकता है।
‘डंकी’ का दिया उदाहरण
तापसी ने Dunki का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें यह फिल्म इसलिए मिली क्योंकि निर्देशक Rajkumar Hirani उन्हें कास्ट करना चाहते थे।
फिल्म में वह Shah Rukh Khan के साथ नजर आई थीं। तापसी ने कहा कि यह कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि वह उस तरह की “रेगुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी” का हिस्सा नहीं मानी जाती थीं। लेकिन डायरेक्टर के भरोसे की वजह से वह फिल्म का हिस्सा बनीं।
‘अस्सी’ को मिल रही तारीफ
इन दिनों तापसी अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
